रविवार, सितंबर 06 2026 | 08:51:58 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / डॉ एस. जयशंकर ने फिलीपींस की विदेश मंत्री मारिया थेरेसा लाजारो से की मुलाकात

डॉ एस. जयशंकर ने फिलीपींस की विदेश मंत्री मारिया थेरेसा लाजारो से की मुलाकात

Follow us on:

नई दिल्ली. विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क में है। इस दौरान विदेश मंत्री ने फिलीपींस की विदेश मंत्री मारिया थेरेसा लाजारो से मुलाकात की।

डॉ एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की 80वीं बैठक की शुरुआत में फिलीपींस की विदेश मंत्री मारिया थेरेसा लाज़ारो से मिलकर खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों ने फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग माक्रोस की हाल में हुई भारत की राजकीय यात्रा पर चर्चा की। साथ ही दोनों के बीच, संयुक्त राष्ट्र और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सहयोग पर भी चर्चा हुई।

SHABD, September 22, 2025

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पारित किया ‘करेक्ट द मैप’ प्रस्ताव: अब विश्व मानचित्र पर दिखेगा भारत और अफ्रीका का सही व वास्तविक आकार

न्यूयॉर्क । रविवार, 6 सितंबर 2026 संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने वैश्विक मानचित्रों में महाद्वीपों …