रविवार, अगस्त 09 2026 | 02:32:10 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय (page 206)

अंतर्राष्ट्रीय

तीन पाकिस्तानी छात्रों की हत्या के बाद भारत ने भी जारी की एडवाइजरी

बिश्केक. मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों की जान खतरे में पड़ गई है। दरअसल किर्गिस्तान से खबर आई है कि वहां स्थानीय लोगों ने तीन पाकिस्तानी छात्रों को पीट-पीटकर मार डाला। स्थानीय लोग अन्य पाकिस्तानी छात्रों को भी निशाना बना रहे …

Read More »

विधेयक रोकने के लिए ताइवान की संसद में सांसदों के बीच चले लात-घूंसे

ताइपे. संसद में सांसदों को बहस करते हुए आपने जरूर देखा होगा। कई बार संसद में बहस के दौरान सांसदों के बीच कहासुनी और तीखी बहस होती है। कई बार मारपीट की स्थिति पैदा हो जाती है। ताइवान की संसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांसद …

Read More »

गल्फ़ लैंड प्रॉपर्टी डेवलपर्स ने टोनिनो लेम्बोर्गिनी (Tonino Lamborghini) ग्रुप के साथ पार्टनरशिप में दुबई में नए लक्जरी आवासों की घोषणा की

दुबई के बीचोंबीच मेदान में स्थित, नए आवासीय समुदाय के डिज़ाइन और अंदरूनी हिस्से इटली में टोनिनो लेम्बोर्गिनी डिज़ाइन हाउस द्वारा किए गए हैं। दुबई, संयुक्त अरब अमीरात गल्फ़ लैंड प्रॉपर्टी डेवलपर्स ने हाल ही में दुबई के केंद्र में एक उच्च स्तरीय रेसिडेंशियल कम्युनिटी को डेवलप करने के लिए …

Read More »

नेपाल ने भारतीय मसालों एमडीएच और एवरेस्ट पर लगाया प्रतिबंध

काठमांडू. सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग के बाद अब नेपाल ने भी भारत के दो मसाला ब्रांड एवरेस्ट और MDH की बिक्री, खपत और आयात पर रोक लगा दी है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग के प्रवक्ता मोहन कृष्ण महारजन ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘नेपाल में आयात किए …

Read More »

चीन ने किया रहस्यमयी युद्धपोत का समुद्री ट्रायल

बीजिंग. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) के नए युद्धपोत की तस्वीर लीक हो गई है। ये समुद्री परीक्षणों के दौरान ली गई तस्वीर है. इसके नाम, वर्ग, शक्ति, रेंज, मारक क्षमता आदि का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन दिखने में यह अमेरिका के जुमवाल्ट क्लास हाइपरसोनिक मिसाइल …

Read More »

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को मारी गोली, हालत नाजुक

ब्रातिस्लावा. यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को बुधवार (15 मई) को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उनकी हालत नाजुक है। समाचार एजेंसी TASR के मुताबिक, संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार …

Read More »

भारत कुछ करेगा, तो पाकिस्तान भी देगा जवाब : मुमताज जेहरा

इस्लामाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान पर टिप्पणी के बाद पाकिस्तान ने गीदड़भभकी दी है. उसने कहा है कि भारत के नेता अपने चुनावी फायदे के लिए पाकिस्तान को घसीटना बंद करें. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा, अगर भारत पाक के खिलाफ कोई कदम उठाता है तो वो उसका …

Read More »

झुकी पाकिस्तान सरकार, जेएएसी ने समाप्त किया पीओके में प्रदर्शन

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने महंगाई और दूसरे मुद्दों पर बुलाई गई अपनी हड़ताल वापस ले ली है। पीओके में कई दिनों की हिंसा और झड़पों के बाद मंगलवार को जेएएसी ने अपनी हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है। विरोध …

Read More »

पीओके में भारत विलय की मांग को लेकर और मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों ने पाकिस्तान पुलिस और प्रशासन की क्रूरता के खिलाफ विद्रोह कर दिया है. पुलिस यहां प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने के लिए उनपर लाठीचार्ज के साथ फायरिंग तक कर रही है. पुलिस प्रशासन के इस हिंसक दमनचक्र में एक आम नागरिक की मौत …

Read More »

कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी निज्‍जर की हत्‍या में एक और भारतीय को किया गिरफ्तार

ओटावा. कनाडा स्थित सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई पुलिस ने नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए चौथे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी। आरोपी की पहचान 22 …

Read More »