सोमवार, सितंबर 14 2026 | 05:48:55 AM

मोदी सरकार ने 6 राज्यों में शुरू की मेरा बिल, मेरा अधिकार योजना

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. मोदी सरकार (Modi Government) की तरफ से एक शानदार स्कीम निकाली गई है, जिसमें आपके पास करोड़ों रुपये जीतने का मौका है. इस स्कीम का नाम मेरा बिल, मेरा अधिकार (Mera Bill Mera Adhikar) है. आज सरकार ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस स्कीम को शुरू कर दिया है. फिलहाल चालू वित्त वर्ष में सरकार ने पुरस्कार राशि के लिए 30 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया है.

50 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया ऐप

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि योजना के लिए मोबाइल ऐप को अब तक 50,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है.

किया जाएगा लकी ड्रा
राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’ जीएसटी लकी ड्रॉ छह राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पर शुरू किया जा रहा है और पुरस्कार राशि में केंद्र तथा राज्य समान रूप से योगदान करेंगे.

- Advertisement -

नागरिकों और ग्राहकों को होगा फायदा
मल्होत्रा ने कहा, ‘जीएसटी से नागरिकों, ग्राहकों और सरकारों को फायदा हुआ है. राजस्व हर महीने बढ़ रहा है और केंद्र तथा राज्य यह सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आए हैं कि जीएसटी के तहत कर दरें कम हों.’ उन्होंने कहा कि आज औसत जीएसटी दर 12 फीसदी है, जबकि इसकी पेशकश के वक्त इसके 15 फीसदी रहने का अनुमान था.

इन राज्यों में शुरू हुई योजना
चालू वित्त वर्ष में हर महीने औसत जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा है. सरकार ने शुक्रवार को असम, गुजरात और हरियाणा राज्यों तथा पुडुचेरी, दादरा नगर हवेली और दमन-दीव केंद्र शासित प्रदेशों में एक सितंबर से पायलट आधार पर ‘मेरा बिल, मेरा अधिकार’ योजना शुरू की है.

810 लकी ड्रॉ होंगे हर महीने
बता दें इस योजना के तहत हर महीने 810 लकी ड्रा होंगे. हर तिमाही में दो बंपर लकी ड्रॉ होंगे.

800 लोगों को मिलेंगे 10,000 रुपये
ग्राहक अपने जीएसटी बिल ऐप के जरिए अपलोड करके इस योजना में शामिल हो सकते हैं और लकी ड्रॉ के जरिए पुरस्कार जीत सकते हैं. मासिक ड्रॉ में 800 लोगों को 10,000 रुपये का पुरस्कार और 10 लोगों को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. प्रत्येक तिमाही में एक करोड़ रुपये का एक बंपर ड्रा होगा.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।