लोड हो रहा है...

भारत को एशियन गेम्स में अब तक मिले 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में आज तीन मेडल जीते हैं. उसने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते. टीम इंडिया फिलहाल मेडल टैली में चौथे नंबर पर है. उसके पास कुल 11 गोल्ड, 16 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल हैं. भारत के लिए शूटिंग में चेनाई ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने मेंस ट्रैप में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में इस बार शूटिंग से कुल 22 मेडल हासिल किए. उसे 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल मिले.

भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. साउथ कोरिया की महिला टीम के खिलाफ अहम मुकाबले में भारतीय टीम 1-1 से मैच को ड्रॉ पर खत्म कराने में कामयाब रही. इसी के साथ भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की भी कर ली है.

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रणॉय चोटिल हो गए हैं. इस वजह से वे मेंस टीम इवेंट के फाइनल में नहीं खेलेंगे. प्रणॉय की जगह मिथुन मंजूनाथ को टीम में जगह दी गई है. भारतीय बॉक्सर प्रवीण हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने उज्बेकिस्तान के बॉक्सर को हराया है. प्रवीण ने इसके साथ ही ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लिया है.

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।