लोड हो रहा है...

इजरायल ने गाजा के बाहरी इलाके में हमास के निर्वासित नेता के घर किया हमला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

गाजा. इजरायल सेना ने शनिवार को गाजा शहर के बाहरी इलाके में हमास के निर्वासित नेता के परिवार के घर पर हवाई हमला किया। गाजा में हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय के अनुसार, हमास के निर्वासित नेता इस्माइल हनियेह के पारिवारिक घर पर शनिवार सुबह हवाई हमला किया गया। हमास के वरिष्ठ अधिकारी गाजी हमद ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घर का इस्तेमाल हनियेह के दो बेटों द्वारा किया जा रहा था। समाचार एजेंसी AP के मुताबिक, शहर के पश्चिमी बाहरी इलाके और अल-कुद्स अस्पताल के पास भी रात भर हमले हुए। पिछले तीन हफ्तों से अस्पताल के मैदान में शरण ले रहे गाजा के निवासी अदली अबू ताहा ने कहा कि हाल के दिनों में अस्पताल के करीब बार-बार हमले हुए हैं। उन्होंने फोन पर कहा, ‘बमबारी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हम नहीं जानते कि कहाँ जाना है।’

इजरायल हमास को बना रहा निशाना

इस बीच इजरायल ने कहा कि हमास के पास शहर में व्यापक सैन्य बुनियादी ढांचा है, जिसमें भूमिगत सुरंगों, बंकरों और कमांड सेंटरों का नेटवर्क शामिल है। इसके कारण जब भी इजरायल हमास को निशाना बनाते हैं तब आतंकवादी उनके बीच काम करके नागरिकों को खतरे में डालते हैं। इजरायल ने साफ किया कि हमले में केवल हमास के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गाजा में लगभग 15 लाख लोग, या 70% आबादी, अपने घर छोड़कर भाग गए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा में अब तक 9,200 से अधिक फलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 3,600 से अधिक फलिस्तीनी बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, इजरायल में लगभग 1400 से अधिक लोग मारे गए हैं। 250,000 लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

गाजा में 24 इजरायली सैनिकों की मौत

जमीनी कार्रवाई शुरू होने के बाद से गाजा में 24 इजरायली सैनिक मारे गए हैं। घनी आबादी वाले गाजा शहर पर हमले जारी रहने के कारण कुल मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। राफा सीमा पार के हमास के प्रवक्ता वाएल अबू उमर के अनुसार, 386 से अधिक फलिस्तीनी दोहरे नागरिक और घायल शुक्रवार को गाजा से मिस्र चले गए। इससे बुधवार से अब तक बाहर जाने वालों की कुल संख्या 1,115 हो गई है।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।