लोड हो रहा है...

सीआईए के डायरेक्टर इजरायल के बाद अब करेंगे अरब देशों का दौरा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

तेल अवीव. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के इजरायल दौरे के बाद अब युद्ध के बीच सीआईए डायरेक्ट विलियम जे बर्न्स तेल अवीव पहुंच गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीआईए के निदेशक विलियम जे बर्न्‍स रविवार को इजरायल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इजरायली नेताओं और खुफिया अधिकारियों के साथ बातचीत की।

इजरायल दौरे पर पहुंचे CIA डायरेक्टर विलियम जे बर्न्‍स

दरअसल, CIA डायरेक्टर विलियम जे बर्न्‍स का इजरायल दौरा ऐसे समय में हो रहा है। जब इजरायली सेना और हमास के बीच पिछले एक महीने से जंग जारी है। अमेरिका के एक अधिकारी ने बर्न्‍स की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इजरायल के साथ खुफिया सहयोग के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को मजबूत करने पर जोर दिया।

मध्य पूर्वी देशों की यात्रा भी करेंगे CIA डायरेक्टर

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, CIA डायरेक्टर विलियम जे बर्न्‍स गाजा में स्थिति के बारे में चर्चा करने के लिए कई मध्य पूर्वी देशों की यात्रा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला बोला था। इसके बाद से ही अमेरिकी नेता और अधिकारी लगातार इजरायल का दौरा कर रहे हैं।

जॉर्डन रवाना हो सकते हैं CIA डायरेक्टर विलियम जे बर्न्‍स

बता दें कि CIA डायरेक्टर विलियम जे बर्न्‍स की अरब देशों की यात्रा काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। उनके कार्यक्रम को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि वह जॉर्डन जा सकते हैं। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल द्वारा जवाबी कार्रवाई शुरू होने के बाद से गाजा में 9,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।