लोड हो रहा है...

आधार निःशुल्क अपडेट करने की अंतिम तारीख 14 दिसंबर तक बढ़ी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार में मुफ्त अपडेट की समयसीमा और तीन महीनों के लिए बढ़ा दी है। अब 14 सितंबर की बजाय 14 दिसंबर तक आधार अपडेट किया जा सकेगा। यूआईडीएआई की ओर से 6 सितंबर, 2023 को जारी एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, “लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर, यह सुविधा 3 और महीनों के लिए यानी 15.09.2023 से 14.12.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

माय आधार पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में कर सकेंगे आधार अपडेट

मुफ्त में आधार कार्ड के डिटेल्स अपडेट की सुविधा 14.12.2023 तक https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर माय आधार पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में जारी रहेगी। यूआईडीएआई 10 साल से पहले के आधार धारकों से नवीनतम जानकारी के साथ विवरण अपडेट करने का भी आग्रह कर रहा है। यूआईडीएआई की वेबसाइट के अनुसार, “जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए कृपया आधार को अपडेट करें। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते के दस्तावेजों का प्रमाण अपलोड करें।” नि: शुल्क अपडेट सुविधा https://myaadhaar.uidai.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है वहीं सीएससी पर भौतिक अपडेट के लिए पूर्व की तरह 25 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

मुफ्त में आधार में पता कैसे अपडेट करें?

स्टेप 1: https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं
स्टेप 2: लॉगिन करें और ‘नाम/लिंग/जन्म तिथि और पता अपडेट’ चुनें
स्टेप 3: ‘आधार ऑनलाइन अपडेट करें’ पर क्लिक करें
स्टेप 4: जनसांख्यिकीय विकल्पों की सूची से ‘पता’ का चयन करें और ‘आधार अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें’ पर क्लिक करें
स्टेप 5: एक स्कैन की गई प्रति अपलोड करें और आवश्यक जनसांख्यिकीय जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6: 25 रुपये का भुगतान करें। (14 दिसंबर तक आवश्यक नहीं है)।
स्टेप 7: एक सेवा अनुरोध संख्या (एसआरएन) उत्पन्न होगी। इसे बाद में ट्रैकिंग स्थिति के लिए सहेजें। आंतरिक गुणवत्ता जांच पूरी होने पर, आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा।

- Advertisement -

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।