लोड हो रहा है...

2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन पहुंचे भारत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पालम हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारत पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिकी रक्षा मंत्री 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में शामिल होने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में होंगे शामिल

बता दें कि अमेरिकी रक्षा मंत्री 9-10 नवंबर को होने वाली 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्री अपनी भारत यात्रा के बाद दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया की भी यात्रा करेंगे। यह इंडो-पैसिफिक की उनकी 9वीं यात्रा होगी।

अमेरिकी रक्षा सचिव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,

- Advertisement -

यह इंडो-पैसिफिक की मेरी 9वीं यात्रा तब हो रही है। अमेरिका अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ इंडो-पैसिफिक के साझा दृष्टिकोण की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री कल आएंगे भारत

इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी 10 नवंबर को भारत पहुचेंगे। वह 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे।

वार्ता में किन विषयों पर होगी चर्चा

बता दें कि इस वार्ता से अमेरिका और भारत के बीच शीर्ष-स्तरीय चर्चा के लिए एक मंच बनेगा, जिसमें महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और वैश्विक मामलों का जिक्र किया जाएगा। खासकर भारत-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

साभार  : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।