लोड हो रहा है...

अभिनेत्री सायरा बानो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो से मुलाकात की और कहा कि सिनेमा की दुनिया में उनके कामों की पीढ़ियों से सराहना की जाती है. पीएम मोदी ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा की. पहली तस्वीर में दोनों बैठे हुए हैं और बात कर रहे हैं. दूसरी तस्वीर में दो आइकन कैमरे के लिए पोज देते दिख रहे हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो ने प्रधानमंत्री  सायरा बानो से मुलाकात की है. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और सायरा बानो की मुलाकात की फोटो वायरल हो रही है. फोटो में दोनों बैठे हुए बात कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने शेयर की फोटो 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन के लिए, उन्होंने लिखा, सायरा बानो जी से मिलना अद्भुत रहा. सिनेमा की दुनिया में उनके बेहतरीन काम ने कई पीढ़ियों को बहुत सिखाया है और सब उनकी तारीफ करते हैं. आज उनसे इस मुलाकात में कई अलग-अलग विषयों पर अच्छी बातचीत हुई.

सायरा बानो करियर 
सायरा बानो दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी हैं. उन्होंने 1961 में शम्मी कपूर अभिनीत फिल्म जंगली से अभिनय की शुरुआत की. उन्होंने शागिर्द, सगीना, ब्लफ मास्टर, आई मिलन की बेला, पड़ोसन और बैराग जैसी कई अन्य सिनेमाई रत्नों जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरीं. उनकी आखिरी फिल्म 1988 में फैसला थी.

साभार : जी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।