लोड हो रहा है...

विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया इस्तीफा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

इस्लामाबाद. वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस बात की जानकारी दी है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन किया। लिहाजा टीम लीग राउंड से ही बाहर हो गई। पाकिस्तान टीम ने 9 में से 4 मुकाबले ही जीते और 8 अंकों के साथ 8वें स्थान पर रही।

मोर्कल का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाएगा बोर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुसार मोर्केल के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। वह इस साल जून में 6 महीने के कॉन्ट्रैक्ट के साथ टीम से जुड़े थे। मोर्केल का पहला असाइनमेंट श्रीलंका के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज थी। इस सीरीज को पाकिस्तान ने 2-0 से जीता था।

नए कोच का ऐलान नहीं
मोर्कल के इस्तीफे के बाद पाकिस्तानी बोर्ड ने नए कोच का ऐलान नहीं किया है। बोर्ड ने कहा है कि नए कोच के नाम का ऐलान समय आने पर किया जाएगा। पाकिस्तान को 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां टीम को 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

पाक टीम 9 में से केवल 4 मैच जीती
पाकिस्तान टीम इस वर्ल्ड कप में लीग स्टेज में 9 मैच खेली, जिसमें 4 जीती और 5 में हार मिली। बता दें कि वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम 5 मैच हारी है। बतौर बल्लेबाज बाबर के प्रदर्शन को भी निशाना बनाया जा रहा है। वो नौ मैचों में केवल 320 रन ही बना सके।

- Advertisement -

बाबर की कप्तानी पर भी संकट के बादल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन से भड़का हुआ है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में टीम मैनेजमेंट में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संभव है कि बाबर आजम को कप्तानी छोड़नी पड़ जाए।

श्रीलंका ने भंग किया अपना क्रिकेट बोर्ड
पाकिस्तान से पहले श्रीलंका सरकार वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अपने क्रिकेट बोर्ड को भंग कर चुकी है। वहां अंतरिम कमेटी का गठन किया गया है। ऐसे में ICC ने सरकार के हस्तक्षेप को देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर प्रतिबंध लगा दिया है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

- Advertisement -

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।