लोड हो रहा है...

हिन्दू युवती हुई लव जिहाद का शिकार, किया रेप, आरोपी के भाई ने की छेड़छाड़

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

भोपाल. इंदौर में एक 23 साल की युवती से लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाम बदलकर दोस्ती की। फिर शादी करने का झांसा देकर रेप किया। युवती ने जब शादी की बात कही तो आरोपी ने पहले धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। युवती ने इनकार किया तो उसे शादी की बात करने के लिए घर बुलाया। यहां आरोपी के भाई ने भी पीड़िता से छेड़छाड़ कर दी। मामले में एक भाई पर रेप तो दूसरे पर छेड़छाड़ के मामले में केस दर्जग् हुआ है। आरोपी ओर उसका भाई ऑटो डीलर हैं।

जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक पिपल्या कांकड़ में रहने वाली 23 साल की युवती की शिकायत पर आशू उर्फ अशरफ मंसूरी और उसके भाई बुरकान के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 2018-19 में हेलो एप के माध्यम से अशरफ मंसूरी ने दोस्ती की। तब उसने अपना नाम आशू बताया। पूरा नाम पूछने पर उसने कहा कि चिंता मत करो मैं हिंदू ही हूं। मेरा एक दोस्त मुस्लिम है। आईडी उसने बनाई है।

इसके बाद मैंने उसकी बात पर विश्वास कर उससे बात करने लगी। करीब एक माह तक बातचीत होने के बाद आशू ने मिलने खजराना इलाके में बुलाया। यहां कार से बायपास पर गए। यहां आशू ने प्यार की बातें कीं। कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता है। इसके बाद उसने कार में ही संबंध बनाए। आशू हर बार अलग कार लेकर आता। वह मुझे साथ ले जाकर संबंध बनाता। करीब आठ माह बाद मुझे पता चला कि आशू मुस्लिम है। मैंने उससे धोखेर में रखने का कारण पूछा तो उसने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। मैंने बातचीत बंद की तो वह दूसरे नंबरों से कॉल करने लगा।

हाथ की नस काटी, छत से कूदने की धमकी दी
इसके बाद आशू ने कॉल कर अपने हाथ की नस काटी और छत से कूदने की धमकी दी। कहा कि मेरी मौत की जिम्मेदारी तुम्हारी होगी। पुलिस तुम्हें और तुम्हारे परिवार को पकड़ लेगी। इसके चलते मैंने उससे फिर से बातचीत शुरू कर दी। करीब आठ माह पहले आशू नवलखा काम्प्लेक्स में अपनी दीदी के यहां ले गया। यहां भी उसने संबंध बनाए। करीब तीन माह पहले उसने कहा कि वह शादी तो कर लेगा, लेकिन मुस्लिम धर्म अपनाना पड़ेगा। इस बात से इंकार कर दिया। इस पर उसने मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द कहे।

- Advertisement -

बात करने बुलाया ओर बंद कमरे में की छेड़छाड
पीड़िता ने बताया कि 8 दिसबर को अशरफ के घर वालों ने बात करने बुलाया। यहां पर उसका भाई बुरकान, पिता उस्मान और मां सहित अन्य लोग मौजूद थे। बुरकान ने कहा कि 20 से 25 हजार रुपए ले लो और अशरफ से बात करना बंद कर दो। इसके बाद बुरकान हाथ पकड़कर अंदर कमरे में ले जाने लगा। और जोर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान में घबरा गई। धक्का मारते हुए बाहर की तरफ भागी और सीधे वहां से निकलकर अपने घर आ गई। डर के चलते परिवार को बात नहीं बताई। बाद में मैंने अपने चचेरे भाइयों को इस बात की जानकारी दी। मामले में अफसरों से मिलने के बाद अशरफ की शिकायत की। है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।