रविवार, सितंबर 13 2026 | 08:21:54 PM

ट्विटर (X) में प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाने से हट जाएगा ब्लू टिक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी को लेकर हर दूसरे यूजर के मन में सवाल रहता है। क्या आपके दिमाग में भी यही सवाल है कि एक्स हैंडल पर प्रोफाइल फोटो बदलने से वेरिफाइड बैज हट जाएगा? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए एक नई जानकारी वाला हो सकता है।

प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा लगाया तो क्या हट जाएगा ब्लू टिक

देश में स्वतंत्रता दिवस का मौका है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो पर देश का झंडा लगाना पसंद करते हैं। फेसबुक, वॉट्सऐप से लेकर एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स नेशनल फ्लैग को लगाते हैं। ऐसे में तिरंगा लगाने के साथ ही बहुत से एक्स हैंडल यूजर्स अपना वेरिफाइड बैज गंवा चुके हैं।  ऐसे में एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी क्या कहती है, बता रहे हैं-

इन वजहों से हटाया जा सकता है आपका वेरिफाइड बैज

एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी के मुताबिक वेरिफाइड बैज कुछ कारणों से ऑटोमैटिकली रिमूव हो सकता है।  की पॉलिसी के मुताबिक वेरिफाइड बैज इनएक्टिव और इनकम्प्लीट अकाउंट से रिमूव हो सकता है। ऐसा होने के पीछे तीन वजहें जिम्मेदार होंगी-

  • अगर एक्स हैंडल यूजर अपनी प्रोफाइल से फोटो को हटाता है तो वेरिफाइड बैज हट सकता है।
  • इसी तरह यूजर अगर वेरिफाइड इमेल एडरेस और फोन नंबर को हटाता है तो यह बैज हट सकता है।
  • एक्स हैंडल यूजर अगर अपने डिस्प्ले नेम को लेकर किसी तरह का कोई बदलाव करता है तो बैज हट सकता है।

दरअसल, एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) की पॉलिसी के मुताबिक प्रोफाइल फोटो, वेरिफाइड इमेल-फोन नंबर और डिस्प्ले नेम एक कम्प्लीट अकाउंट के लिए जरूरी हैं। इन तीनों कंडीशन में किसी तरह का बदलाव होता है तो वेरिफाइड बैज हट सकता है। एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) हेल्प डेस्क (X Help Desk)  के मुताबिक प्रोफाइल, डिस्प्ले नेम और यूजर नेम को बदलने के साथ ही आपका ब्लू टिक कुछ समय के लिए हट सकता है।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

- Advertisement -

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।