लोड हो रहा है...

निकारागुआ की शेन्निस पालसियोस बनी मिस यूनिवर्स 2023

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

मुंबई. इस बार 72वें मिस यूनिवर्स का आयोजन हुआ था, जिसमें कई देशों ने हिस्सा लिया था. वहीं, आज यानी 19 नवंबर को इस साल की मिस यूनिवर्स मिल गई है. 72वें मिस यूनिवर्स की विजेता के नाम का ऐलान हो गया है. इस बार इस खिताब को निकारगुआ की शेन्निस पालसियोस ने अपने नाम किया है.

खास बात ये है कि शेन्निस पालसियोस ये खिताब जीतने वाली निकारागुआ की पहली महिला बन गई हैं. ताज पहनते ही वो इमोशनल हो गईं और उनके आंसू छलक पड़े. बता दें कि, निकारागुआ के साथ टॉप 3 में ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड की सुंदरियों ने जगह बनाई थी. इस प्रतियोगिता में थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड ने जहां फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन सेंकड रनर-अप का खिताब जीता. इस बार 84 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें शेन्निस पालसियोस इस खिताब को जीत निकारगुआ का नाम रौशन किया है.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।