लोड हो रहा है...

धूम सहित कई फिल्मों के निर्देशक संजय गढ़वी का हार्ट अटैक से निधन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली है। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह सैर करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद आनन-फानन में संजय गढ़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया।

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में ही है पार्थिव शरीर

सुपरहिट फिल्म ‘धूम’ के डायरेक्टर संजय गड़वी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय गढ़वी को सुबह की सैर के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिस जगह पर वह सैर के लिए गए थे, वहां से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की दूरी मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर ही थी। निर्देशक संजय गढ़वी का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि आज 19 नवंबर की देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। वह लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते थे। बीते दिनों ही संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

संजय गढ़वी ने इन फिल्मों का किया निर्देशन

खबर के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। संजय गढ़वी ने ‘धूम’ और ‘धूम 2’ का निर्देशन किया था। उन्होंने ‘तेरे लिए’, ‘किडनैप’, ‘मेरे यार की शादी है’, ‘ऑपरेशन परिंदे’ और ‘अजब गजब लव’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।