लोड हो रहा है...

आईसीसी के वनडे विश्व कप में क्रिकेट टीमों को मिलेंगे कुल 83 करोड़ रुपये

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का शुक्रवार को ऐलान कर दिया है। इस बार के वर्ल्ड चैंपियन को करीब 33 करोड़ रुपए (4 मिलियन US डॉलर) की इनामी राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता को करीब 17 करोड़ रुपए (2 मिलियन US डॉलर) से मिलेंगे। ICC इस बार करीब 83 करोड़ रुपए (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की प्राइज मनी बांटने जा रहा है। काउंसिल ने अलग-अलग राउंड के लिए अलग-अलग प्राइज मनी तय की है।

सेमीफाइनल हारने वाली टीम को 6 करोड़
विनर और रनर अप के अलावा, वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारने वाली टीम को करीब 6 करोड़ रुपए और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम को करीब 82 लाख रुपए मिलेंगे।

पिछली प्राइज मनी में बदलाव नहीं
इस बार जारी प्राइज मनी पिछले सीजन के बराबर ही है। काउंसिल ने पिछली प्राइज मनी करीब 83 करोड़ रुपए में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछले सीजन की चैंपियन इंग्लैंड को भी करीब 33 करोड़ रुपए मिले थे।

भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को
वनडे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

- Advertisement -

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।