लोड हो रहा है...

नेपाल में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

काठमांडू. नेपाल में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, नेपाल में रविवार सुबह 7:24 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।

नेपाल में भूकंप से कांपी धरती

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप रविवार सुबह आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जिस दौरान भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तुरंत ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

7 अक्टूबर को भी आया था भूकंप

हालांकि, अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि 7 अक्टूबर को नेपाल में भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई थी।

भूकंप प्रभावित क्षेत्र है नेपाल

बता दें कि नेपाल भूकंप प्रभावित क्षेत्र है। यहां आए दिन भूकंप आता रहता है। साल 2015 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस दौरान लगभग 9,000 लोग मारे गए थे।

- Advertisement -

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।