लोड हो रहा है...

पत्नी ने वापस नहीं लिया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, तो पति ने दिया तीन तलाक

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. दहेज उत्पीड़न का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अमरोहा नगर के मोहल्ला सराय कोहना में रहने वाले माहिर की बेटी फात्मा माहिर की शादी मेरठ के घंटाघर पूर्वी महावीर नगर निवासी अनस परवेज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। फात्मा माहिर ने अमरोहा महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की सुनवाई के लिए 24 नवंबर की दोपहर फात्मा परवीन कचहरी गई थी। घर लौटते समय पति अनस परवेज और उसके मामा शफीक ने मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो अपने मामा शफीक के कहने पर पति अनस ने तीन तलाक दे दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में अनस परवेज और शफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।