शनिवार, सितंबर 19 2026 | 10:39:27 AM

मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक को लव जिहाद में फंसा करवाया धर्मांतरण

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बरेली में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं. इस बार अलग तरह का लव जिहाद का मामला सामने आया है जिसमें हिंदू युवक को मुस्लिम युवती ने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका धर्म परिवर्तन करावा दिया. मामले में पीड़ित परिवार सुभाष नगर थाना में शिकायत करने पहुंचा है. पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग कर रहा है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित की शिकायत दर्ज की है और जांच की जा रही है. दरअसल बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के एक शादीशुदा हिंदू युवक को मुस्लिम युवती ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया. जब युवक के घर वालों को पता चला तो उन्होंने थाने में पहुंचकर शिकायत दी. युवक की पत्नी थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाने लगी. वह इतनी परेशान थी कि पुलिस स्टेशन में ही बेहोश हो गई.

लव जिहाद करने वाली युवती ने दो बच्चों के पिता का जबरन धर्मांतरण करवा दिया है. अब उसकी पत्नी और घर वाले भटक रहे हैं. शादीशुदा युवक की बीवी ने अपने पति को वापिस लाने की गुहार लगा रही है. युवक की पत्नी ने बताया कि पति चार दिन पहले घर से जेवर और 23 हजार रुपये लेकर चला गया. उसने घर आना-जाना पूरी तरह से बंद कर दिया है. कई बार कॉल किया लेकिन बात नहीं हो पाई. उन्होंने पति की प्रेमिका का नंबर भी ट्राई किया उसने फोन उठाया और कहा, ‘तेरा पति अब मेरे जाल में फंस चुका है. मैंने इसका धर्म परिवर्तन करा लिया है.’ वहीं पति ने भी फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया है और कहा है कि अल्लाह मेरी मदद करना. मुस्लिम युवती महिला के पति को जान से मारकर जंगल में फिकवा देने की धमकी भी दे रही है.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।