लोड हो रहा है...

अमेरिका में 18 लोगों की हत्या करने वाले की लाश 48 घंटे बाद मिली

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिकी राज्य मेन के लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घात उतारने वाला वाला आरोपी खुद मृत पाया गया. संदिग्ध आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के तौर पर हुई थी. पुलिस बीते 48 घंटे से आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस को शक है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी है. हालांकि, पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि शव को देख ऐसा ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत खुद को मारी गई बंदूक की गोली से हुई है. बता दें कि अमेरिका के मेन के लेविस्टन में गुरुवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 18 लोग मारे गए थे. जबकि 13 लोग घायल हुए थे. रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कार्ड का शव लिस्बन शहर के पास एक जंगल में मिला.

गवर्नर ने की शव मिलने की पुष्टि 

मेन गवर्नर जेनेट मिल्स शुक्रवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं यह जानकर राहत की सांस ले रहा हूं कि रॉबर्ट कार्ड अब किसी के लिए खतरा नहीं है.” सार्वजनिक सुरक्षा आयुक्त माइकल सॉसचुक ने पुष्टि की कि कार्ड का शव शुक्रवार शाम लगभग 7.45 बजे ईटी में पाया गया. गौरतलब है कि लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई थी, जो अमेरिकी सेना से रिटायर्ड था. इसके साथ ही वह मानसिक तौर पर बीमार था. ऐसे में उसे मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी. जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया .

स्थानीय निवासियों के लिए जारी की गई थी चेतावनी

- Advertisement -

कार्ड की कार लेविस्टन में हत्या स्थल से लगभग आठ मील दूर पाई गई थी. ऐसे में अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के लिए चेतावनी जारी किया था. साथ ही सैकड़ों कानून प्रवर्तन कर्मी उसकी तलाश कर रहे थे. एआर-15 असॉल्ट राइफल से लैस रॉबर्ट कार्ड की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।