लोड हो रहा है...

भाजपा में शामिल हुईं अनुपमा फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने BJP जॉइन कर ली है। एक्ट्रेस ने बुधवार को दिल्ली में BJP मुख्यालय में महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। एक्ट्रेस के साथ ही फिल्म डायरेक्टर अमय जोशी ने भी BJP जॉइन की है। अमय ने कई मराठी फिल्में डायरेक्ट की हैं।

बोलीं- आप सबका आशीर्वाद चाहिए

पार्टी जॉइन करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘महाकाल और मातारानी का आशीर्वाद है कि मैं अपने कला के माध्यम से कई लोगों से मिलती हूं। मैंने जब इस विकास के महायज्ञ को देखा तो मुझे महसूस हुआ कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए।’ रूपाली ने आगे कहा, ‘मैं यहां आ गई हूं कि मैं किसी तरह से मोदी जी के बताए रास्ते पर चलूं और किसी तरह से देश सेवा में लगूं। अमित शाह जी के नेतृत्व में आगे बढ़ूं और कुछ ऐसा करूं कि जो लोग मुझे भाजपा में शामिल कर रहे हैं, उन्हें एक दिन मुझ पर गर्व हो। तो आप सबका आशीर्वाद चाहिए। साथ चाहिए कि मैं जो भी करूं.. सही करूं, अच्छा करूं। गलत करूं तो आप लोग मुझे बताइएगा।’

47 वर्षीय एक्ट्रेस रूपाली फिलहाल टीवी शो ‘अनुपमा’ का हिस्सा हैं। इस शो में वो लीड रोल प्ले कर रही हैं जो दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है। खुद रूपाली की पॉपुलैरिटी भी काफी जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर उन्हें 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

अनुपमा के प्रोड्यूसर बोले- ‘हार्डवर्किंग हैं रूपाली‘

रूपाली के पार्टी जॉइन करने पर दैनिक भास्कर ने शो ‘अनुपमा’ के प्रोड्यूसर राजन शाही से बात की। उन्होंने कहा- ‘हमें उन पर गर्व है। वो बहुत ही हार्डवर्किंग हैं। हमें पॉलिटिक्स में महिलाओं के अच्छे प्रतिनिधित्व की जरूरत है। स्मृति ईरानी जी भी हम सभी के लिए इंस्पिरेशन हैं। मैं रूपाली को ढ़ेर सारी बधाई देता हूं।’

- Advertisement -

मशहूर डायरेक्टर अनिल गांगुली की बेटी हैं रूपाली

रूपाली दिवंगत फिल्म डायरेक्टर अनिल गांगुली की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 7 साल की उम्र में पिता की फिल्म ‘साहेब’ से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान टीवी शो ‘संजीवनी’ और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से मिली थी। एक्ट्रेस रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन का भी हिस्सा रही थीं। 2013 में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। इसके 7 साल बाद उन्होंने 2020 में ‘अनुपमा’ से कमबैक किया।

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।