लोड हो रहा है...

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई नर्स के साथ छेड़खानी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या की वारदात के बाद दो और मामले सामने आए हैं। राज्य के उत्तर 24 परगना में नाबालिग के यौन उत्पीड़न के बाद तनाव हो गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए आरएएफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा राज्य के बीरभूम अस्पताल में नर्स से छेड़छाड़ की घटना भी सामने आई है। ये दोनों घटनाएं ऐसे वक्त पर सामने आई हैं जब राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस कोलकाता कांड पर घिरी हुई है। ममता बनर्जी ने 3 सितंबर को राज्य विधानसभा में फांसी की सजा का प्रावधान करने वाले एंटी रेप बिल को पेश करने की तैयारी की हुई है।

तृणमूल नेता की टिप्पणी पर आक्रोश

उत्तर 24 परगना की घटना में सामने आया है कि नाबालिग लड़की के यौन शोषण के खिलाफ लोगों ने भीड़ ने मध्यमग्राम में आरोपी और उसके रिश्तेदार की दुकान में तोड़फोड़ की। लोगों को यह गुस्सा तब फूटा जब कथित तौर पर एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता ने पीड़िता के परिवार से मामला सुलझाने के लिए कहा। लोगों के गुस्से को देखते हुए आरएएफ को तैनात कर दिया गया है। नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि आरोपी हमारे गांव का रहने वाला है। मैं सोच भी नहीं सकता था कि वह ऐसा कुछ कर सकता है। मेरी नौ साल की बेटी घर से मेरी दुकान पर आ रही थी। उस समय उसने उसके साथ मारपीट की। मैं उसके लिए कड़ी सजा की मांग करता हूं।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।