लोड हो रहा है...

अभिनेत्री रवीना टंडन पर लगा महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. रवीना टंडन के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो जब से सामने आया है, तब से उनके फैंस परेशान हो रहे हैं. वीडियो में भीड़ एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर पर भड़कती नजर आ रही है और उन पर मारपीट का आरोप लगा रही है. अब इस कथित मारपीट मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि एक्ट्रेस की कार ने महिलाओं को टक्कर नहीं मारी. रवीना जब कार से उतरीं तो उनके बीच बहस हुई.

जोन 9 के डीसीपी राज तिलक रोशन ने कहा, ‘रवीना घर लौट रही थीं. उनकी कार रिवर्स ले रही थी. पास से गुजरने वाली महिला उसके ड्राइवर पर भड़क गई और उसे सावधानी से कार चलाने को कहा. कार महिला से टच भी नहीं हुई, लेकिन दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.’ आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, DCP ने आगे बताया कि रवीना कार से उतरीं और बहस होने लगी. हमारे पास किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. इस वजह से कोई मामला नहीं बनता. किसी को कोई चोट नहीं आई है.

रवीना टंडन को आई चोट

रवीना टंडन ने दावा किया कि भीड़ ने उन पर हमला किया. उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि रवीना की कार के बील्डिंग में घुसने के बाद, भीड़ ने ड्राइवर से बाहर आकर बात करने की मांग शुरू की. जब स्थिति बिगड़ी तो रवीना ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसी दौरान उन्हें चोटें आईं. इससे पहले, स्थानीय लोगों और एक्ट्रेस के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में स्थानीय लोगों ने रवीना और उनके ड्राइवर पर एक बुजुर्ग महिला समेत तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

रवीना टंडन के साथ हुई धक्का-मुक्की

वायरल वीडियो में आप रवीना टंडन को भीड़ को रोकने की कोशिश करते हुए देख सकते हैं. एक महिला उन पर मारपीट का आरोप लगाती दिख रही है, जिसके बाद कुछ लोग उग्रता से बर्ताव करते हुए दिखते हैं. रवीना टंडन फिर लोगों से उन पर हमला न करने की विनती करती हैं, फिर भी लोग उनके साथ धक्का-मुक्की करते हैं. वीडियो के अंत में एक शख्स कह रहा है कि उनकी मां, बहन और भांजी के साथ रवीना और उनके ड्राइवर ने मारपीट की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मुंबई के कार्टर रोड पर रिजवी कॉलेज के पास हुई.

- Advertisement -

साभार : न्यूज18

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।