शनिवार, अगस्त 15 2026 | 04:44:28 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भेजा समन

केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भेजा समन

Follow us on:

मुंबई. अपहरणकर्ताओं के नाम को लेकर विवादों में घिरी वेब सीरीज ‘आईसी 814 : द कंधार हाईजैक’ के मामले में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को समन भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को ‘आईसी : 814’ वेब सीरीज कंटेंट विवाद को लेकर मंगलवार को दिल्ली तलब किया है. साथ ही उन्होंने वेब सीरिज से जुड़े विवादित तथ्यों पर स्पष्टीकरण भी मांगा है.

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह सीरीज इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के हाईजैक पर आधारित है. वेब सीरिज में आतंकियों के नाम चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर बताए गए हैं. इसमें दिखाया गया है कि अपहरणकर्ता एक-दूसरे को इसी नाम से संबोधित करते थे. आतंकवादी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने प्लेन हाईजैक किया था. उन्होंने भारत की जेल में बंद पाकिस्तानी आतंकवादियों अहमद उमर सईद शेख, मसूद अजहर और मुश्ताक अहमद जरगर की रिहाई कराने के लिए फ्लाइट हाईजैक किया था.

इससे पहले भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वेब सीरिज पर सवाल उठाए थे. उन्होंने एक्स पर लिखा था, “आईसी-814 के अपहरणकर्ता खूंखार आतंकवादी थे, जिन्होंने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाने के लिए काल्पनिक नाम अपनाए. फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने उनके गैर-मुस्लिम नामों को आगे बढ़ाकर उनके आपराधिक इरादे को वैध बनाया.”

ये थे आतंकिवादियों के असली नाम

इस वेब सीरिज को सोशल मीडिया पर भी बुरी तरह आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. कई यूजर्स ने आरोप लगाया है कि निर्माताओं ने अपहरणकर्ताओं का धर्म जानबूझकर बदल दिया है. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, “कंधार विमान अपहरणकर्ताओं के असली नाम इब्राहिम अतहर, शाहिद अख्तर, सनी अहमद, जहूर मिस्त्री और शाकिर हैं. अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज ‘आईसी 814’ में अपहरणकर्ताओं को भोला, शंकर के रूप में दिखाया गया है. सिनेमाई तौर पर इस तरह से वाइटवॉशिंग की जाती है.”

साभार : न्यूज़18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Sunny Deol and Rajkumar Santoshi with Sugata Bose at Netaji Bhawan Kolkata during Batwara 1947 movie promotion

विभाजन के इतिहास से जुड़ा सिनेमा: ‘Batwara 1947’ के प्रमोशन के लिए कोलकाता पहुंचे सनी देओल और राजकुमार संतोषी, नेताजी भवन में सुगत बोस से की खास मुलाकात

कोलकाता | गुरुवार, 13 अगस्त 2026 भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक—अभिनेता …