लोड हो रहा है...

एसटीएफ ने दबोचा उ.प्र. पुलिस पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने अब पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करवा चुका है. बीते कई दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी.

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ की टीम ने कंकडखेड़ा मेरठ से आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है. गौरतलब है कि यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में अब तक 300 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

आरोपी ने किए कई खुलासे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक की मंगलवार की शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यूपी पुलिस से राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया. आरोपी प्रयागराज के अमोरा इलाके का रहने वाला है. हाल में वह 97 भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राजीव ने गुड़गांव के अलावा रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर पढ़वाया था.

पेपर लीक मामले में पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी कई भर्ती परीक्षओं के पेपर लीक करवा चुका है. हाल ही में उसका नाम एनएचएम (NHM) घोटाले से भी जुड़ा था. वह उत्तर प्रदेश के अलावा मध्यप्रदेश के ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक मामले में भी कौशांबी से जेल जा चुका है. अब एसटीएफ की टीम आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है.

- Advertisement -

साभार : न्यूज18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।