लोड हो रहा है...

बागेश्वर धाम की अपील, पं. धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर न आए यहाँ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
4 Min Read

भोपाल. उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को जो भयावह हादसा हुआ, उससे देशभर में डर का माहौल बन गया है. हादसे के बाद छतरपुर के बागेश्वर धाम में भी खतरे की घंटी सुनाई दे रही है. कारण है बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 4 जुलाई को जन्मदिन है. उनके जन्मदिन को लेकर भक्त इतने उत्साहित रहते हैं कि 1 तारीख से ही वहां पहुंचना शुरू हो गए हैं.  हाथकस जैसा हादसा ना हो इसलिए पंडित शास्त्री ने एक वीडियो जारी किया है. उनके जन्मदिन के अवसर पर धाम की तरफ से सोशल मीडिया पर उन्होंने श्रद्दालुओं से एक अपील की. इस वीडियो को और भी कई लोग शेयर कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं.

भक्तों से ना आने की अपील

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपील करते हुए कहा कि ‘4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु का एक वर्ष कम हो जाएगा. बहुत व्यापक तरीके से अद्भुत आनंद उत्सव की तैयारियां चल रही हैं लेकिन इस वीडियो के माध्यम से हम एक निवेदन और प्रार्थना करना चाह रहे हैं. 4 जुलाई के उत्सव के लिए दूर-दूर से आ रहे बागेश्वर धाम से जुड़े लोग हमारे प्रियजन हैं. हमारी एक प्रार्थना है कि आप लोग हमारी अपील मानें तो हमें अपार प्रशंसा होगी. 2 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में आगे उन्होंने कहा ‘घर पर ही हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करें. आप लोगों के सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए, जो जहां हैं वहीं से उत्सव मनाएं. घर बैठकर हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करके उत्सव मनाएं. 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है, उसमें हम योजनाबद्ध तरीके से और व्यापक मैदान रखेंगे. उस मैदान में आप सबके स्वागत का इंतजार करेंगे’. इस वीडियो को और भी कई लोग शेयर कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं.

पहले ही आ चुके हजारों लोग

बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम में जन्मदिन की भव्य रूप में तैयारियां चल रही थीं. 4 जुलाई को बागेश्वर धाम में भजन संध्या का आयोजन था, जिसमें गायक मनोज तिवारी के साथ कई और सितारे भी आने वाले थे. आयोजन में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन हाथरस घटना से सबक लेकर 2 जुलाई को ही बागेश्वर महाराज ने पहले तो हजारों भक्तों की भीड़ के बीच कहा था कि 3 जुलाई को दरबार लगेगा, 4 जुलाई को जन्मोत्सव मनाया जाएगा और 5 जुलाई को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा. लेकिन बाद में वीडियो जारी कर भक्तों से ना आने की अपील की.

आवश्यक सूचना…

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में देवा किया गया था कि आषाढ़ माह के दूसरे मंगलवार को बागेश्वर धाम में 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे. लिखा गया कि… इसी तरह की स्थिति से कोई खकरा ना हो इसलिए धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से पोस्ट में लिखा आवश्यक सूचना… अत्यधिक भीड़ होने के कारण पूज्य सरकार ने आप सभी से अनुरोध किया है कि घर से ही अभी कुछ दिनों तक बालाजी सरकार की आराधना करे…किसी तरीक़े की होनी अनहोनी ना हो जाए इसी लिए पूज्य सरकार ने सभी जनता को सचेत किया है आज अथाह भीड़ धाम पर आयी थी.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।