शनिवार, सितंबर 12 2026 | 08:04:25 AM

बलात्कार के आरोपी सपा नेता मोईद खान पर धोखाधड़ी का आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. अयोध्या गैंगरेप मामले के आरोपी मोईद खान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. जानकारी के मुताबिक मोईद खान पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है. मोईद खान के खिलाफ अब जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि मोईद खान के गिराए गए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गलत संख्या देकर पंजाब नेशनल बैंक को हॉल और कमरा किराए पर दिया गया था.

इसके बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण की तरफ से नोटिस देने के बाद बैंक को इसकी जानकारी प्राप्त हुई. कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई से पहले बैंक को शिफ्ट करने की वजह से पंजाब नेशनल बैंक को नुकसान हुआ था. इसके बाद भदरसा शाखा प्रबंधन श्रीप्रकाश ने अयोध्या के थाना पूराकलंदर में मोईद खान के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया है. मोईद खान के ऊपर पहले से ही गैंगरेप और गैंगस्टर का मामला दर्ज है.

गैंगरेप मामले में चल रही है सुनवाई

यहां आपको यह भी बता दें कि मोईद खान और उसके ड्राइवर पर अयोध्या में दलित नाबालिग युवती के साथ रेप करने का आरोप है. इस मामले में पहले से ही कोर्ट में सुनवाई चल रही है. मामले में आज भी कोर्ट में सुनवाई है. इससे पहले 1 अक्टूबर को सामने आई डीएनए रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है क्योंकि युवति और खान के ड्राइवर का डीएनए सेंपल मेल खा गया है. हालांकि, मोइद खान का डीएनए सेंपल मेल नहीं खाया है लेकिन इसके बाद भी उसकी मुश्किलें कम नहीं हुई है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।