लोड हो रहा है...

फैशन मॉडल नरगिस फाखरी की बहन आलिया डबल मर्डर के आरोप में गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. ‘रॉकस्टार’ फेम नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) की बहन आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके ऊपर  बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने का आरोप है.  43 वर्षीय आलिया पर दो मंजिला गैराज में आग लगाने का आरोप है, जिससे उसके पूर्व प्रेमी और उसकी एक महिला मित्र की जलकर मौत हो गयी. ‘डेली न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार मौत थर्मल इंजरी की वजह से हुई. हालांकि नरगिस फाखरी की मां ने बेटी पर लगे आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि मेरी बेटी किसी की हत्या नहीं कर सकती है.

घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

35 साल के एडवर्ड जैकब्स और 33 साल की अनास्तासिया ‘स्टार’ एटियेन की मौके पर ही मौत हो गई. आलिया पर आरोप है कि उसके द्वारा लगाए गए आग के कारण उठे धुएं के कारण  थर्मल इंजरी के कारण दोनों की मौत हो गयी. घटना को लेकर पड़ोसियों ने मीडिया को बताया कि , ‘हमें कुछ जलने की हल्की सी गंध आई. मुझे नहीं पता कि यह गैसोलीन था या कुछ और. हम लोग बाहर भागे तो देखा कि सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी. घटना के गवाह ने पुलिस को बताया कि आलिया पहले सभी से कहती थी कि वह उसका घर जला देगी, वह उसे मार डालेगी.

1 साल पहले तक थे दोनों रिलेशनशिप में

नरगिस फाखरी की बहन आलिया और मृतक एडवर्ड एक साल पहले तक रिलेशनशिप में थे. एडवर्ड की मां ने कहा है कि दोनों एक साल पहले अलग हो गए थे.हालांकि आलिया इस बात को स्वीकार नहीं कर पायी थी. उसने बदले की भावना से एडवर्ड और उसकी नई गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया.

साभार : एनडीटीवी

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।