लोड हो रहा है...

बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़. पंजाब के अमृतसर में हथियार लेकर भारतीय सीमा में घुसे एक घुसपैठिये को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने पकड़ा है। BSF के जवानों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग भी की। इसके बाद जवानों ने उसे घेर हथियार के साथ पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

BSF के अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घुसपैठ अमृतसर के सरहदी गांव दाओके में हुई। दोपहर के समय ड्यूटी पर तैनात सतर्क BSF जवानों ने पाकिस्तान की ओर से सीमा सुरक्षा बाड़ की ओर आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी। BSF के जवानों ने घुसपैठिये को चुनौती दी, जिस पर उसने पिस्तौल निकाली और हवा में एक राउंड फायरिंग कर दिया। इसके बाद BSF के जवान सतर्क हो गए। BSF जवानों ने घुसपैठिये को घेर लिया। BSF कर्मियों ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया और बाद में दोपहर लगभग 01:50 बजे उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी में पिस्टल जब्त

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 पिस्टल, एक मैगजीन और 0.38 कैलिबर की 05 राउंड गोलियां बरामद हुईं हैं। आगे की जानकारी हासिल करने के लिए BSF और अन्य एजेंसियों द्वारा घुसपैठिये से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे पुलिस के हवाले कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।