लोड हो रहा है...

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पूर्व पत्नी अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का निधन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

मुंबई. मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की एक्स वाइफ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी यानी एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक का निधन हो गया है। हेलेना ल्यूक की अचानक मृत्यु की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। बताया जा रहा है कि हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर, 2024 यानी रविवार को अपनी अंतिम सांस ली थी। अब उनके निधन की खबर कन्फर्म की जा चुकी है।

मिथुन चक्रवर्ती की एक्स वाइफ नहीं रहीं

आपको बता दें, हेलेना ल्यूक ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘मर्द’ (Mard) में काम किया था। इस फिल्म में अपनी खूबसूरती से एक्ट्रेस ने सभी के दिल जीत लिए थे। हालांकि, उन्होंने बाद में एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर फ्लाइट अटेंडेंट का काम शुरू किया था। हेलेना और मिथुन के रिश्ते की बात करें तो सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन का दिल हेलेना पर आया था। दोनों को ही एक नजर में प्यार हो गया था। प्यार में पढ़कर दोनों ने शादी तो रचा ली लेकिन 4 महीने बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।

कल्पना अय्यर ने सुनाई बुरी खबर

अब पूर्व एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक के निधन की दुखद खबर मशहूर डांसर और पूर्व एक्ट्रेस कल्पना अय्यर (Kalpana Iyer) ने दी है। कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी के साथ ये जानकारी बांटी है। आपको बता दें, कहा जा रहा है कि हेलेना ल्यूक की तबीयत बीते कुछ दिनों से सही नहीं थी और एक्ट्रेस ने डॉक्टर तक को इलाज के लिए नहीं दिखाया था। अब USA में उन्होंने दम तोड़ दिया है। उनके जाने से हर कोई दुखी है।

क्या था हेलेना ल्यूक का आखिरी पोस्ट?

अब निधन के बाद हेलेना ल्यूक का आखिरी पोस्ट भी वायरल हो गया है। आपको बता दें, हेलेना ने अपना आखिरी पोस्ट रविवार को शेयर किया था। उन्होंने फेसबुक पर सुबह 9:20 पर एक नोट शेयर किया था। इसमें हेलेना ने लिखा था- ‘अजीब सा लग रहा है। मिक्स रिएक्शंस हैं और पता नहीं क्यों, असमंजस में हूं।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

साभार : न्यूज़24

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।