गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 10:34:50 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / योगी सरकार ने राजीव कृष्ण को बनाया उ.प्र. भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष

योगी सरकार ने राजीव कृष्ण को बनाया उ.प्र. भर्ती बोर्ड का अध्यक्ष

Follow us on:

लखनऊ. यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लेते हुए भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया दिया गया. उनकी जगह राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की ज़िम्मेदारी दी गई है. रेणुका मिश्रा फ़िलहाल प्रतीक्षारत रखी गईं है. बता दें कि यूपी में 60 हज़ार से ज़्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और अगले 6 महीने में फिर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है.

बता दें कि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की आंतरिक जांच कमेटी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई. रिपोर्ट के आधार पर ही भर्ती बोर्ड को एफआईआर करानी थी. जिसके बाद यह एक्शन लिया गया और डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

गौरतलब है कि पेपर लीक के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे ऐसी कार्रवाई करेंगे जो नजीर बनेगी. इससे पहले आरओ और एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में भी यूपी लोकसभा के परीक्षा नियंत्रक अजय तिवारी को हटाया गया था. यूपी पुलिस पेपर लीक मामले की जांच STF को सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि STF जल्द ही कोई बड़ा राजफाश करेगी. बता दें कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसके बाद व्हाट्सएप पर पेपर लीक होने की बात सामने आई थी. पहले तो पुलिस की तरफ से इसे अफवाह बताया गया. लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द कर दी.

साभार : न्यूज 18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UP Scholarship 2026-27: कक्षा 9 से 12 तक के छात्र कैसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और नियम

लखनऊ । मंगलवार, 11 अगस्त 2026 उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर …