शनिवार, सितंबर 19 2026 | 04:20:19 AM

जेपी नड्डा ने लक्ष्मीकांत वाजेपेई सहित घोषित किये 24 राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। बीजेपी ने कई राज्यों के प्रभारी को बदल दिया है। हरियाणा के प्रभारी रहे बिप्लव देव की जगह डॉ. सतीश पूनिया को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। जबकि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार बीजेपी के विधायक नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। यूपी के बीजेपी विधायक श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि संजय टंडन को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग और सह प्रभारी आशीष सूद होंगे।

प्रकाश जावड़ेकर बने केरल के प्रभारी

- Advertisement -

सीनियर बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को केरल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अपराजिता सारंगी केरल की सह प्रभारी बनाई गई हैं। विनोद तावड़े को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं, दीपक प्रकाश को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।