शनिवार, सितंबर 19 2026 | 12:16:49 PM

सीबीआई ने अवैध खनन मामले में 3 राज्यों की 16 जगहों पर की छापेमारी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने झारखंड के नींबू पहाड़ में अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को 16 स्थानों पर छापेमारी की. सीबीआई द्वारा स्टोन माइनिंग से जुड़े मामले में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई, जिसके तहत तीन राज्यों के 16 लोकेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सीबीआई की टीम ने बिहार के पटना के एक लोकेशन में, रांची के तीन स्थानों पर, और कोलकाता के एक लोकेशन में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. सर्च ऑपरेशन के दौरान लाखों रुपए के कैश के साथ ही गोल्ड और सिल्वर की भी बरामदगी की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक सहयोगी भी संदेह के घेरे में हैं. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थित कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि संदिग्धों और उनके सहयोगियों के झारखंड के साहेबगंज में स्थित 11 ठिकानों, रांची में तीन स्थानों पर और बिहार के पटना में और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक-एक ठिकानों पर छापेमारी की गई. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान सीबीआई ने 50 लाख रुपये नकद, एक किलोग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी के अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किये हैं. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 23 नवंबर 2023 को मामला दर्ज किया था.

साभार : न्यूज18

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें 

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।