सोमवार, मार्च 23 2026 | 11:48:27 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / पुलिस वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान नहीं कर पाएंगे स्मार्ट फोन का प्रयोग

पुलिस वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान नहीं कर पाएंगे स्मार्ट फोन का प्रयोग

Follow us on:

लखनऊ. डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने फील्ड ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर नाराजगी भी जताई है।

डीजी ने सभी पुलिस आयुक्त और जिलों के कप्तानों को शुक्रवार को इस बाबत जारी निर्देशों में कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी स्मार्ट फोन इस्तेमाल करने की वजह से काम पर ध्यान नहीं  देते हैं। आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद गणतंत्र दिवस समारोह है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

इस दौरान संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा ड्यूटी में लगाए जाने वाले पुलिसकर्मियों को स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करने के बारे में आगाह कर दिया जाए। बेहद आवश्यक कार्य होने पर ही फोन से वार्तालाप किया जाए।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ में समीक्षा बैठक करते हुए।

योगी सरकार का मास्टरप्लान: अब मजदूर नहीं, ‘मालिक’ बनेंगी यूपी की ग्रामीण महिलाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई उड़ान देने के लिए योगी सरकार ने …