लोड हो रहा है...

दुकानों का नाम हिन्दू देवी-देवता पर न रखें मुस्लिम दुकानदार : कपिल देव अग्रवाल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कावड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संचालकों के साथ शनिवार को एक अहम बैठक की। इस बैठक के दौरान मंत्री ने कहा की कावड़ मेले में इस बात का ध्यान रखा जाए की कोई भी मुस्लिम हिंदू देवी या देवताओं के नाम पर अपनी किसी भी दुकान को नाम ना दें, अगर ऐसा होता है तो यह किसी बड़े विवाद का कारण बन सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर साल सावन के महीने में होने वाले कावड़ यात्रा को लेकर काफी तैयारी की जाती हैं। यात्रा के लिए प्रशासन तैयारियों में लगी हुई हैं।

कपिल देव अग्रवाल का निर्देश

बैठक के दौरान कपिल देव अग्रवाल ने इस बात को सामने रखा की कावड़ मेले में हिंदू देवी और देवताओं के नाम पर मुसलमानों के द्वारा अपनी दुकान का नाम रखने पर कई विवाद खड़े हो सकते हैं और इसे कई लोगों को आपत्ति भी हो सकती है। उन्हें जो नाम रखना हैं रखें हमें कोई आपत्ती नहीं होगी पर ईश्वरों के नाम का इस्तेमाल ना करें। मंत्री ने स्थल पर सुरक्षा बढ़ाने का भी आदेश जारी किया है, CCTV कैमरे भी लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा कड़ी की जाएगी।

साभार : इंडिया न्यूज

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।