लोड हो रहा है...

मस्जिदों के लाउडस्पीकर से पढ़ने में दिक्कत होने का आरोप लगा छात्रों ने किया प्रदर्शन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

लखनऊ. वाराणसी के यूपी कॉलेज में वक्फ बोर्ड ने भले ही अपना दावा हटा लिया हो, लेकिन क्रिया की प्रतिक्रिया नजर आने लगी है. यूपी कॉलेज में हंगामे के बाद अब महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने मस्जिदों के लाउड स्पीकर पर हंगामा शुरू कर दिया है. कॉलेज के एक छात्र संगठन ने कैंपस के आसपास स्थित मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने की मांग की है. छात्रों ने लिखित शिकायत की है कि पढ़ने में काफी समस्याएं आ रही हैं. ऐसे में लाउड स्पीकर हटाया जाए.

छात्रों ने अपने मांग को लेकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी में स्थित प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन भी किया. वक्फ बोर्ड का पुतला फूंकने के साथ ही छात्रों ने लिखित प्रार्थना पत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति को दिया. इसमें लाउड स्पीकर से पढ़ाई प्रभावित होने का कारण बताते हुए इसे हटाए जाने की मांग की गई. छात्रों ने यह चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगे जल्द नहीं मानी जाएंगी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

छात्रों ने पुलिस से की शिकायत

बताते हैं कि यूनिवर्सिटी के आसपास कुल 6 मस्जिदें हैं. छात्रों के अनुसार इन मस्जिदों से लाउड स्पीकर की आवाजें उनको पढ़ने में समय उत्पन्न करती हैं. छात्रों ने कुलपति के साथ-साथ वाराणसी पुलिस को भी इस समस्या से अवगत कराया है.

साभार : न्यूज़18

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।