गुरुवार, सितंबर 10 2026 | 04:04:49 AM

धर्मांतरण का आरोप लगा विरोध कर रहे लोगों ने मिशनरी स्कूल में जड़ा ताला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

भोपाल. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल देखने को मिला है. दरअसल जिले के सदर इलाके में आज हिंदू संगठन बजरंग दल ने ईसाई मिशनरी के मिशन स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान हंगामा कर दिया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिशनरी के स्कूल में घुस कर तालाबंदी कर दी. जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

बजरंग दल ने लगाया आरोप
बजरंग दल का आरोप है कि ईसाई मिशनरी के लोग यहां पर हर रविवार के दिन ग्रामीण इलाकों के लोगों का धर्मांतरण करने का काम करते हैं. और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती है, जिसकी जानकारी पहले भी प्रशासन को दी थी. इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संस्थान पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ईसाई मिशनरी के लोगों के बीच जमकर बहस भी हुई.

लोगों को थाना लेकर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों को अपने साथ लेकर कोतवाली थाने पहुंची. बजरंग दल का आरोप है कि मिशनरी के लोग शिक्षण संस्थान और रहवासी मकान में प्रार्थना सभाएं आयोजित करते हैं, जिसको लेकर गाइडलाइन भी जारी की गई है. लेकिन इसके बावजूद मिशनरी के लोग धर्म परिवर्तन सहित प्रार्थना सभाएं इन संस्थानों में कर रहे हैं. जिसका विरोध बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा हैं.

स्कूल में तालाबंदी
धर्मांतरण को लेकर आज सदर के मिशनरी स्कूल पर बजरंग दल ने तालाबंदी की है. प्रार्थना सभा में आए लोगों की माने तो वे किसी के दबाव में यहां पर नहीं आए हैं. अपनी मर्जी से भी प्रार्थना सभा में उपस्थित होते हैं. उन्हें किसी तरह का कोई प्रलोभन नहीं दिया जाता है. कोतवाली थाने में बड़ी संख्या में बजरंग दल और ईसाई मिशनरी से जुड़े हुए लोग मौजुद है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को सुन रही है. पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

साभार : जी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।