शनिवार, अगस्त 22 2026 | 07:54:34 PM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भाजपा में हुई शामिल

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भाजपा में हुई शामिल

Follow us on:

विशाखापत्तनम. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण के राज्‍य केरल में बड़ी सेंधमारी की है. केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल  के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भाजपा में शामिल हो गई हैं. बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पद्मजा वेणुगोपाल को पार्टी की प्राथामिक सदस्‍यता दिलवाई. पद्मजा वेणुगोपाल बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थी. उनकी नाराजगी खुलकर सामने भी आ रही थी. इस बात की आशंकाएं लगाई जा रही थी कि वो पार्टी छोड़ सकती हैं.

सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्व सीएम की बेटी ने गुरुवार को औपचारिक तौर पर दिल्‍ली के भाजपा मुख्‍यालय में पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी ज्‍वाइन कर ली. पद्मजा की बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को बुधवार को उस समय बल मिला जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने उनके पाला बदलने की खबरों को खारिज करने वाली एक फेसबुक पोस्ट हटा दी. शुरू में भाजपा में जाने के उनके संभावित कदम को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पद्मजा ने फेसबुक पर स्पष्ट किया था कि यह महज मजाक था. उन्होंने हालांकि बाद में पोस्ट हटा दी, जिसके बाद उनके भाजपा में जाने की अटकलों को बल मिला.

थरूर को बीजेपी का जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने करीब एक सप्‍ताह पहले लोकसभा चुनाव में केरल में भाजपा के दोहरे अंक में सीट हासिल करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षा का मजाक उड़ाया था। थरूर ने कहा था कि उन्हें केरल में यह उपलब्धि केवल ‘दो शून्य’ हासिल करने से मिल सकती है. अब पद्मजा वेणुगोपाल के बीजेपी में शामिल होने से केरल में बीजेपी को मजबूती मिलेगी. थरूर ने कहा था कि केरल में भाजपा के लिए केवल एक ही अंक आ रहा है, और वह ‘शून्य’ है.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय परिसीमन और लोकसभा सीटों को 543 पर स्थिर रखने के संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए।

परिसीमन विवाद: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने PM मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा में 543 सीटें और 33% महिला आरक्षण बरकरार रखने की उठाई मांग

चेन्नई | शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने प्रधानमंत्री नरेंद्र …