सोमवार, अगस्त 17 2026 | 07:05:43 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / पुलिस ने मुख्तार अंसारी की मौत पर ईद न मनाने की अपील वाला पोस्टर हटाया

पुलिस ने मुख्तार अंसारी की मौत पर ईद न मनाने की अपील वाला पोस्टर हटाया

Follow us on:

लखनऊ. लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने लगाई गई एक होर्डिंग चर्चाओं में हैं. दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में मुस्लिमों से खास अपील की गई थी. उनसे ईद नहीं मनाने की अपील की गई थी. लिखा था कि मुख्तार अंसारी के निधन के शोक में खड़े होकर 2 मिनिट का मौन रखें और परिवार सहित उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें. इस विवादित पोस्टर को पुलिस ने हटवा दिया है.

लखनऊ के समाजवादी पार्टी के दफ्तर में शनिवार को यह पोस्टर लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव राम सुधाकर यादव ने लगवाया था. जिसमें लिखा था कि मुख्तार अंसारी की याद में ईदगाह के बाहर खड़े होकर 2 मिनट का मन रखा जाए. मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर ईद ना मनाई जाए. बल्कि ईद के दिन मुख्तार अंसारी की याद में ईदगाह के बाहर खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखा जाए. यह अपील मुस्लिम भाईयों और गैर मुस्लिम भाइयों दोनों से है.

इस नेता ने लगवाए थे पोस्टर

मुख्तार अंसारी की मौत का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है. आए दिन मुख्तार से जुड़ी खबरें मिल रही हैं. कुछ दिन पहले किसी पुलिस कर्मचारी ने मुख्तार के नाम के मोबाइल स्टेटस लगाए थे. तो वहीं अब समाजवादी पार्टी के नेता राम सुधाकर ने मुख्तार अंसारी के फोटो के साथ लखनऊ में पोस्टर लगवाया था. हालांकि पुलिस ने उस पोस्टर को हटवा दिया है.

कब हुई थी मुख्तार की मौत

मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च को बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई थी. दरअसल बांदा जेल में मुख्तार की तबियत बिगड़ने की वजह से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां दिल का दौरान पड़ने से उनकी मौत हो गई. मुख्तार अंसारी मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहा. हालांकि परिवार ने मौत के कारणों पर संदेह जताया है. परिवार वालों का आरोप है कि मुख्तार को जेल में धीमा जहर दिया गया.

साभार : न्यूज18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Sprite Tejas Express Lucknow New Delhi Train Branding IRCTC

लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस को मिला नया अवतार: अब ‘Sprite Tejas Express’ के नाम से दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली । शनिवार, 15 अगस्त 2026 भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार लखनऊ-नई …