लोड हो रहा है...

तीसरे चरण के मतदान के दौरान आपस में भिड़े भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

कोलकाता. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच भी कई क्षेत्रों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में वोटिंग के दौरान ही मतदान केंद्र में भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष के साथ तृणमूल कांग्रेस के बूथ प्रेसीडेंट की झड़प हो गई। भाजपा उम्मीदवार ने टीएमसी पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

भाजपा उम्मीदवार धनंजय घोष ने कहा, “मैं भाजपा उम्मीदवार हूं और मुझे तृणमूल के बूथ एजेंट द्वारा धमकाया गया है। एक उम्मीदवार के साथ अगर ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम लोगों के साथ क्या-क्या हो सकता है। हम चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत करेंगे।”

साभार : अमर उजाला

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।