लोड हो रहा है...

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की मां को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

चड़ीगढ़. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को असम की जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले रविवार को उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया. सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था. सिंह और उसके नौ साथी इस समय असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं. पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने रविवार को बताया कि अमृतपाल की मां बलविंदर कौर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. डीसीपी ने कहा कि उन्हें एहतियातन हिरासत में लिया गया है. अधिकारी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.

जेल में अमृतपाल सिंह की सेल में मिले थे गैजेट

जेल में अलगाववादी समूह ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े कैदियों से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए थे. बता दें पंजाब पुलिस ने कई हफ्तों की तलाश के बाद 23 अप्रैल, 2023 को अमृतपाल सिंह को राज्य के मोगा जिले से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसको डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया था. अलगाववादी अमृतपाल पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी एनएसए के तहत आरोप लगाए गए हैं. उसके नौ सहयोगियों पर भी एनएसए के तहत आरोप लगाए गए हैं. असम की डिब्रूगढ़ जेल 1859-60 में बनी थी. यह पूर्वोत्तर की सबसे पुरानी और सबसे उच्च सुरक्षा वाली जेलों में से एक है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।