शनिवार, सितंबर 19 2026 | 09:44:07 AM

वेज खाने की जगह परोसा नॉनवेज, सुल्तान पर लगा जानबूझकर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मेरठ के गंगानगर स्थित एक कॉम्प्लेक्स स्थित रोमियो लेन रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम एक ज्योतिष परिवार ने खाने में विलायती वेज मंगाया था। हालांकि वेटर ने उन्हें रोस्ट चिकन परोस दिया गया। ज्योतिषी परिवार ने दूसरे संप्रदाय के स्टाफ पर जानबूझकर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगा हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में स्टाफ गलती से दूसरे का ऑर्डर परोसे जाने की बात स्वीकार कर रहा है।

गंगानगर क्षेत्र के रहने वाले एक ज्योतिष अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। ज्योतिष परिवार ने खाने के लिए विलायती वेज ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद वेटर रोस्ट चिकन लेकर आया और खाने के लिए परोस दिया। खाना खाने आए परिवार को स्वाद कुछ अजीब लगने पर परिवार ने वेटर को बुलाकर पूछा, तब पता चला ये रोस्ट चिकन है तो परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया।

वेटर सुल्तान को लेकर और बढ़ा हंगामा

चिकन परोसने वाले वेटर का नाम पूछा तो उसने सुल्तान बताया। इस पर परिवार और भड़क गया और जानबूझकर धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाने लगा। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि परिवार की ओर से शिकायत मिली है। मामला खाद्य सुरक्षा विभाग का है, लेकिन जांच कराई जा रही है।

मांसाहार खाने का पता चलते ही बिगड़ी हालत

ज्योतिष परिवार को जब गलती से मांसाहार खाने का पता चला तो का उनके परिवार की महिला की तबियत बिगड़ी गई और उन्हें उल्टियां होने लगी। किसी तरह परिवार ने महिला को संभाला। रेस्टोरेंट के मैनेजर का कहना है कि गलती से किसी दूसरी टेबल का ऑर्डर ज्योतिष परिवार को परोस दिया गया, जिसका हमें अफसोस है।

- Advertisement -

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।