शनिवार, जुलाई 11 2026 | 03:39:35 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / दहेज की एफआईआर से नाराज पति ने दिया तीन तलाक

दहेज की एफआईआर से नाराज पति ने दिया तीन तलाक

Follow us on:

लखनऊ. बरेली में दहेज की प्राथमिकी लिखाने पर आरोपित मोहम्मद जफर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। बहनोई तौफीक व फूफेरे भाई मेहंदी ने भी आरोपित का साथ दिया। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

एजाजनगर गौंटिया निवासी पीड़ित शाहीन के अनुसार, क्योलड़िया के गांव मेंथी नवदिया निवासी मोहम्मद जफर से वर्ष 2015 में उनका निकाह हुआ था। कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया और घर से निकाल दिया। वर्ष 2017 में मामले में महिला थाने में प्राथमिकी लिखाई।

पत‍ि ने फोन पर द‍िया तीन तलाक

कोई कार्रवाई न होने पर 16 जनवरी 2024 को कोर्ट में घरेलू हिंसा का वाद दायर किया। इससे रंजिश मानकर मोहम्मद जफर ने फोन कर तीन तलाक दे दिया। जान से मारने की धमकी दी। बारादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मुरादाबाद में गरजा बुलडोजर: दिल्ली हाईवे किनारे बनी अवैध मजार जमींदोज, 1620 वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त

मुरादाबाद | मंगलवार, 7 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में सरकारी जमीनों …