लोड हो रहा है...

शराब घोटाले में के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में आज तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के कविता को झटका लगा है। दिल्ली की एक अदालत ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता की न्यायिक हिरासत मंगलवार को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी। ईडी एवं सीबीआई मामलों से संबंधित विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कविता की हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी। उन्हें पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया था।

क्यों नहीं मिली थी जमानत

न्यायाधीश ने सोमवार को यह कहते हुए कविता को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था कि उन्होंने न केवल सबूत नष्ट किया बल्कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित भी किया और यदि उन्हें राहत दी जाती है तो इस बात की ‘पूरी संभावना’ है कि वह ऐसा करती रहेंगी। कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर बीआरएस नेता के कविता ने कहा कि यह पूरी तरह से बयान पर आधारित मामला है। यह एक राजनीतिक मामला है। यह विपक्षी दलों को निशाना बनाने का मामला है। सीबीआई पहले ही जेल में मेरा बयान दर्ज कर चुकी है।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

- Advertisement -

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।