लोड हो रहा है...

पुलिस ने बड़ी साजिश नाकाम करते हुए जब्त किये 499 जिंदा कारतूस

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. मोती नगर इलाके में एक बाइक सवार के पास से 499 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. हालांकि, पुलिस ने जैसे ही बाइकवाले को चेकिंग के लिए रोका तो वह मौके पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया. दिल्ली पुलिस ने मोती नगर रेड लाइट पर रूटीन ड्यूटी के दौरान बाइक सवार को जांच के लिए रोका था और तभी बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. ट्रैफिक पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने मोती नगर थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. मोती नगर पुलिस ने बाइक पर रखे बैग को खोला तो उसमें करीब 10 डिब्बों में कारतूस भरा हुआ मिला, जिसकी संख्या 499 थी. जांच करने पर बाइक भी चोरी की निकली.

सीलमपुर में बदमाशों ने क्लब के बाहर की थी गोलीबारी

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली दिल्ली के सीमापुरी इलाके के एक क्लब के बाहर बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग करने की घटना सामने आई थी. हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई थी. शूटरों ने क्लब पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई. ये फायरिंग रंगदारी मामले में की गई थीं. इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया था. जिसमें देखा जा सकता है कि हथियारों से लैस 4 बदमाश सीमापुरी इलाके के एक क्लब में आते हैं. एक बदमाश क्लब के बाहर खड़े बाउंसर, जिसमें महिला भी शामिल हैं. उनको घुटनों पर बैठने के लिए धमकाता है. इसके बाद दो बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।