शनिवार, सितंबर 19 2026 | 03:22:07 PM

विपक्ष राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

नई दिल्ली. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है. विपक्ष से जुड़ी हुई कुछ पार्टियों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर चर्चा शुरू की है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आम सहमति नहीं बन पाई है. अगले एक-दो दिनों में इस पर आम सहमति बनाने का काम किया जाएगा.

राज्यसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया. कार्यवाही के दौरान, सभापति जगदीप धनखड़ ने भारत की एकता और संप्रभुता के लिए आंतरिक और बाहरी खतरों के बारे में चिंता जाहिर की और आगाह किया कि “डीप स्टेट” का प्रभाव “कोविड बीमारी से भी अधिक घातक है.”

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।