लोड हो रहा है...

पश्चिम बंगाल में अवैध बम बनाते हुए धमाके से तीन लोगों की मौत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक घर में ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई है. ये विस्फोट घर में बम फटने से हुआ है. ब्लास्ट इतना तेज था कि घर की छत ढह गई और आस पड़ोस के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अब मामले की जांच करनी है. इस बम धमाके में एक व्यक्ति इस कदर घायल हुआ कि उसे मुर्शिदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह धमाका अवैध बम बनाने के दौरान हुआ. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर कितने दिनों से यहां पर बम बना रहा था. विस्फोट इतना भीषण था कि एक मकान ही बुरी तरह ढह गया और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई.

कच्चा बम बांधते समय हुआ धमाका

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका मामून मुल्ला नाम के शख्स के घर पर हुआ, जहां अवैध तरीके से बम बनाए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि घमाका कच्चा बम बांधने के दौरान हुआ. मकान गिरने के कारण पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर दी है और टीम मामले की जांच कर रही है.

पहले भी हुई कई लोगों की मौतें

इलाके की पुलिस इस तह तक जाने में जुटी हुई है कि आखिर यह बम किसको बेचने का प्लान था? क्या बम से कोई बड़े धमाका करने की प्लानिंग तो नहीं हो रही थी? ये पहला मौका नहीं है जब बम बनाते हुए लोगों की मौत हुई है. बंगाल में कई ऐसे जिले हैं, जहां पर बम बनाने की प्रकिया के दौरान लोगों की मौत हो गई है. इन घटनाओं को लेकर अक्सर सरकार कार्रवाई की बात कहती है, लेकिन फिर भी जमीन पर कोई काम होता दिखाई नहीं देता है. इससे पहले कई बार नाबालिग बच्चों तक की मौत हो चुकी है. चुनाव के दौरान भी कई बार ऐसा हुआ है कि चुनाव आयोग को एक्शन लेना पड़ा है.

साभार : एबीपी न्यूज़

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।