शनिवार, सितंबर 19 2026 | 04:09:12 AM

4 दिन बढ़ी शाहजहां शेख की सीबीआई हिरासत

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

कोलकाता. पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट ने आज (10 मार्च) 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर कोलकाता पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने शाहजहां शेख की हिरासत सीबीआई को सौंप दी थी।

सीबीआई को मिली शाहजहां शेख की कस्टडी

सीआईडी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए उच्च न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि ईडी अधिकारियों पर हमले से संबंधित मामला मुख्य आरोपी शाहजहां की हिरासत के साथ सीबीआई को सौंप दिया जाए। हाईकोर्ट ने आगे कहा था, “आरोपी एक राजनीतिक प्रभावशाली व्यक्ति है। जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए। तकरीबन दो महीने तक फरार रहने के बाद शाहजहां शेख को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।”

इन मामलों की वजह से हुई गिरफ्तारी

कथित राशन घोटाले के सिलसिले में उनके संदेशखाली आवास पर छापेमारी करने गई ईडी टीम पर हमले के अलावा, शाहजहां पर अपने गुर्गों के साथ जमीन हड़पने, जबरन वसूली और महिलाओं पर ज्यादती करने का भी आरोप है। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां और उसके सहयोगियों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।