लोड हो रहा है...

नितिन गडकरी ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

चंडीगढ़. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है. इस पत्र में उन्होंने NHAI अधिकारियों और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर सरकार के कदमों पर सवाल उठाए हैं और राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था को ठीक करने के लिए कहा है. इस पत्र में उन्‍होंने पंजाब के सीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो NHAI राज्य में चल रही 8 NH परियोजनाओं को रद्द कर देगा.

NHAI अधिकारियों पर हुए हमले का भी जिक्र

गडकरी ने अपने पत्र में अधिकारियों और ठेकेदारों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्‍होंने लिखा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे परियोजना पर हाल ही में हुई दो घटनाओं के बारे में पता चला है. जालंधर जिले में एक ठेकेदार के इंजीनियर को बेरहमी से पीटा गया. घटना की एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अपराधियों पर सख्‍त कार्रवाई नहीं की गई.

दूसरी घटना लुधियाना की है. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के एक ठेकेदार के कैंप पर कुछ लोगों ने हमला कर इंजीनियरों और कर्मचारियों को जिंदा जलाने की कोशिश की. लिखित शिकायत के बावजूद ये मामला अब तक दर्ज नहीं किया गया.पत्र में केंद्रीय मंत्री ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत सख्‍त कार्रवाई करने के लिए कहा है. साथ ही भविष्‍य में ऐसी घटनाओं को रोकने  का अनुरोध किया है, ताकि NHAI अधिकारियों का विश्वास बरकरार रहे.

स्थिति नहीं सुधरी तो बंद होंगे प्रोजेक्‍ट

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अगर इन स्थितियों में सुधार नहीं किया गया तो NHAI राज्य में चल रही 14,288 करोड़ रुपए की 8 परियोजनाओं को निलंबित कर देगा. बता दें कि पंजाब में दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे जैसी कई महत्वपूर्ण राजमार्ग और एक्सप्रेसवे परियोजनाएं चल रही हैं. इससे पहले NHAI पंजाब में 4 छोटे प्रोजेक्ट रद्द कर चुका है.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।