लोड हो रहा है...

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

देहरादून. उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बरेली के बारादरी थाने में आईजी के आदेश से कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला और डॉक्टर कैबिनेट मंत्री के पति भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग कर रही है। फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही कर जनमानस में अपना दबदबा बनाने के लिए उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रही है।

आरोपियों ने अपनी क्रेटा कार में उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, लाल नीली बत्ती लगा रखी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आरोप है कि महिला ने उनके बरेली स्थित आवास से सात लाख रुपये और सोने व रुद्राक्ष की माला भी चोरी कर ली। रेखा आर्या की तहरीर पर महिला और उसके मौसा डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ आईजी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।