शनिवार, सितंबर 12 2026 | 01:31:23 AM

5 बार के विधायक मतीन अहमद कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस पार्टी से पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. दिल्ली में विधानसभा चुनावों के पहले कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है. मतीन अहमद कांग्रेस पार्टे के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, ऐसे में उनका दूसरी पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बुरी खबर है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतीन के घर पहुंचे. वहां पर उन्होंने काग्रेस पार्टी के नेता को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया. इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे. मतीन को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए अरविंद केजरीवाल खुद मतीन के घर चलकर आए. इससे कयास लगाया जा रहा है कि आगामी दिल्ली विधानसभा के चुनाव में इनको टिकट मिल सकता है.

कब होंगे दिल्ली विधानसभा के चुनाव?

दिल्ली की 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए अभी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं हुई है. इस बार के चुनावों में राजधानी दिल्ली में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के 5 बार के विधायक और वरिष्ठ नेता का पार्टी को छोड़कर जाना उनके लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है. पिछली बार के विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में कराए गए थे. 2020 के चुनाव परिणाम के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने. दिल्ली विधानसभा के चुनाव नजदीक हैं, क्योंकि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को पूरा होने वाला है. ऐसे में फरवरी के पहले यहां के चुनाव हो जाएंगे. 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत हासिल की थी. इसमें उसे 70 में से 67 सीटों पर चुनाव जीते थे.

साभार : टीवी9 भारतवर्ष

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।